SURAJPAL CHAUHAN

सूरजपाल चौहान जन्म: 20 अप्रैल, 1955, फुसावली, जनपद अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) हिन्दी साहित्य परिषद, अहमदाबाद द्वारा सम्मानित कथाकार। 'रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार' वर्ष-2002 के लिए सम्मानित। अम्बेडकर मिशन सोसायटी (रजि.) पंजाब द्वारा सम्मानित। साहित्य अकादमी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन' नई दिल्ली में मुंशी प्रेमचंद की 125वीं जयंती पर 'मुंशी प्रेमचंद एव दलित विमर्श' विषय पर भागीदारी। अंग्रेजी, जर्मन, तेलगू, मराठी, गुजराती, पंजाबी एवं उर्दू में रचनाएँ अनूदित एवं प्रकाशित। कहानी-संग्रह हैरी कब आएगा' आत्मकथा 'तिरस्कृत' कविता-संग्रह 'प्रयास' और 'क्यों विश्वास करूँ बाल कविताएँ : 'बच्चे सच्चे किस्से' और 'मधुर बालगीत' संपादन : 'हिन्दी के दलित कथाकारों की प्रकाशित पहली कहानी' आत्मकथा 'संतप्त' सम्प्रति : भारत सरकार के उपक्रम (एस.टी.सी. ऑफ़ इण्डिया लि., नई दिल्ली) में प्रबन्धक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत। सम्पर्क : डी-20, एस.टी.सी. कालोनी, महरौली रोड, नई दिल्ली-110017